नई दिल्ली, Unimech Aerospace IPO | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो निवेशको बंपर रिटर्न दे सकती है. हम यूनीमेच एयरोस्पेस कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इस कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में काफी मजबूत हो रही है. आईपीओ खुलने से पहले से लेकर अब तक इसकी जीएमपी 31% से ज्यादा बढ़ चुकी है.
इसमें 500 करोड रुपए के आईपीओ को निवेशको का भी शानदार रिस्पांस मिला है, ओवरऑल देखा जाए तो यह आईपीओ 42 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है.
लास्ट डेट आज
आईपीओ खुलने से पहले 18 एंकर निवेशको से इसने 149.55 करोड़ रुपए इकट्ठा किए थे. एंकर बुक के तहत, 7 घरेलू म्युचुअल फंड की 10 स्कीमों को 79.77 करोड़ रूपये तक के शेयर 785 रुपए के भाव पर जारी किए गए थे. ग्रे- मार्केट में बात की जाए, तो इसके शेयर 630 रूपये यानी कि 80.25% एमपी पर है. यूनीमेच एयरोस्पेस के 500 करोड़ के आईपीओ में 745 से 785 रूपये के प्राइस बैंड और 19 शेयरों के लॉट में इन्वेस्टर्स पैसा निवेश कर सकते हैं. यह आईपीओ 23 दिसंबर को ओपन हुआ था, आज इसमें निवेश करने का अंतिम दिन बताया जा रहा है.
इस प्रकार इकट्ठे किए जाएंगे करोड़ों रुपए
27 दिसंबर को कंपनी शेयरो का फाइनल अलॉटमेंट करेगी. 31 दिसंबर तक उनकी लिस्टिंग की जा सकती है. इस आईपीओ के जरिए 250 करोड रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, 5 रूपये की फेस वैल्यू वाले 31 लाख 84712 शेयरों की ऑफर सेल विंडो के तहत भी बिक्री की जाएगी. जानकारी देते हुए बताया गया कि ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेरहोल्डर्स को ही मिलने वाला है.
नए शेयर के जरिये जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने में किया जा सकता है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
