झज्जर । हरियाणा के झज्जर जिले के गांव खातीवास की बेटी सुष्मिता ने पहल करते हुए रोडवेज बस का स्टेयरिंग संभाला है. खास बात यह है कि सुष्मिता एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा है. इसके बावजूद भी वह बस चलाने का प्रशिक्षण ले रही है. सुष्मिता ने बताया कि कुछ हटकर करने की ललक होनी चाहिए,फिर लक्ष्य हासिल करना काफी आसान हो जाता है. सुष्मिता ने अपनी योग्यता के बल पर दिल्ली पुलिस में सिपाही पद के लिए टेस्ट को भी पास कर दिया है. अब वह उसके फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी कर रही है.
झज्जर की बेटियां ने बढ़ाया भारतवर्ष का गौरव
बता दे कि वह जाट कॉलेज रोहतक से एमएससी फिजिक्स प्रथम वर्ष की छात्रा है. फिर भी वह कुछ अलग करने की चाह में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में उनके पिता सुभाष जो कि पेशे से फोटोग्राफर है उनका पूरा साथ दे रहे हैं. जिससे की बेटी की हिम्मत और हौसला अधिक बढ़ सके. सुनील डबास, मानुषी छिल्लर,मनु भाकर, जैसी बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झज्जर जिले का नाम, पूरे प्रदेश व भारत मे रोशन किया है. हमारी बेटियों ने भारतीय सेनाओं में भी अपनी प्रतिभाओं को दिखाया है.
सुष्मिता बेटियों के लिए बनी प्रेरणा का स्त्रोत
इसी दिशा में सुष्मिता ने भी एक अलग पहल की है. जिसके चलते वह दूसरी बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है. सुष्मिता का कहना है कि परिवार के साथ -साथ उन्हे गुरुजी कृष्ण का पूरा सहयोग मिल रहा है. वह उनकी हौसला अफजाई करते रहते हैं. वही कृष्ण का कहना है कि सुष्मिता बहुत ही प्रतिभा की धनी है एक बार समझाने के बाद उसे दोबारा बताने की जरूरत नहीं पड़ती.
