पत्नी की हुई मौत तो 14 साल की बेटी से दुष्कर्म करने लगा बाप, अब किया ये कांड तो लगा पता

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर बेहद ही संगीन आरोप लगाया है. लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत में उतर प्रदेश निवासी नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बावल क्षेत्र में रहती हैं.

rape

उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है. मां की मौत के तकरीबन एक महीने बाद उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद भी आरोपी पिता उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. करीब दो साल पहले गर्भवती होने के बाद उसके पिता ने उसे कोई दवा खिलाई,जिस कारण उसका गर्भपात हो गया था. शुक्रवार को एक बार फिर उसके पिता ने उसे अपने साथ सोने के लिए कहा.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

परन्तु उसने मना कर दिया. मना करने पर उसके पिता ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. डर के मारे नाबालिग लड़की किसी तरह बावल थाने में पहुंची और पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया. पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मारपीट, गर्भपात कराने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.