Anya Ploytech IPO में निवेश का आखिरी दिन आज, 92 फीसदी हो चुका है सब्सक्राइब

बिजनेस डेस्क | आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो 26 दिसंबर को ओपन हुआ था. आज इसमें निवेश करने का अंतिम दिन है. हम Anya Ploytech IPO के बारे में बातचीत कर रहे हैं. पहले दिन यह आईपीओ 12.47 गुना सब्सक्राइब हुआ. दूसरे दिन भी इसे निवेशको का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 28.6 गुणा बुक हुआ. सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन भी इसमें काफी तेजी दिखाई दे रही है.

share

IPO कर देगा मालामाल

अभी यह शेयर तकरीबन 65% तक बुक हो चुका है, रिटेल कैटेगरी में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है. यह केटेगरी तकरीबन 92 परसेंट से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुकी है. NII कैटिगरी को भी अच्छा रिस्पांस मिला है. कंपनी की तरफ से 320 लाख शेयरों का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू किया गया है, इसके जरिए कंपनी की योजना 44.80 करोड रुपए उठा करने की है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार मार्केट को अच्छे से एनालाइज कर लें.

निवेशकों का मिल रहा शानदार रिस्पांस

अन्या पॉलीटेक आईपीओ का प्राइस बैंड 13 से 14 रुपए प्रति शेयर रहने वाला है. एक एप्लीकेशन के साथ न्यूनतम लॉट साइज 10000 शेयरों का है. रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम निवेश सीमा तकरीबन 1 लाख 40,000 रुपए रखी गई है. बाजार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कंपनी के आईपीओ का GMP 4 रूपये है, जो कैप प्राइस की तुलना में 28.5% अधिक है. 31 मार्च 2024 और 31 मार्च 2023 के बीच आने वाले फाइनेंशियल ईयर के बारे में बातचीत की जाए, तो कंपनी के राजस्व में तकरीबन 8% की वृद्धि दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

टैक्स के बाद लाभ में 75% की वृद्धि हुई है. इश्यू से प्राप्त आय का अन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड में कैपिटल एक्सपेंडिचर और वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इसी के साथ नए प्रोजेक्ट की स्थापना करने सहायक कंपनी अरावली फॉरेस्ट लिमिटेड में वर्किंग कैपिटल और पूंजीगत खर्चों को पूरा किया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.