कैथल के मोहित ने UPSC परीक्षा में गाड़े झंडे, हासिल किया दूसरा स्थान; पिता कभी करते थे मजदूरी

कैथल | देशभर की सबसे मुश्किल समझी जाने वाली परीक्षाओं में से एक UPSC परीक्षा में हरियाणा के कैथल जिले के 29 वर्षीय मोहित धीमान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मोहित ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है. अब इस उपलब्धि पर पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है.

Mohit Dhiman Kaithal UPSC

मोहित के माता- पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई से लगाव रखते थे. उन्हें जेब खर्च के लिए जो पैसे मिलते थे, उनमें से रुपए बचाकर वह किताबें खरीदते और उन्हें पढ़ते थे. हमेशा से ही उन्होंने समर्पण और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाया है.

पिता कभी करते थे मजदूरी

कलायत के रहने वाले मोहित ने भू वैज्ञानिक परीक्षा में यह उपलब्धि पाई है. उनके पिता कभी पेशे से मजदूर थे और राजमिस्त्री का काम किया करते थे. उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ने के साथ- साथ खुद भी कला शिक्षक के कोर्स को पूरा किया. आर्थिक परिस्थितियों ने उन्हें काफी परेशान किया, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी. आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2014 में उन्हें कला शिक्षक के तौर पर सरकारी स्कूल में नियुक्ति मिल गई.

गांव के सरकारी स्कूल से ही प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मोहित ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई शिक्षा कलायत के भारती स्कूल से हासिल की. उसके बाद, उन्होंने फिजिक्स में बीएससी और एमएससी की डिग्री कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी विद्यालय से प्राप्त की. बचपन में आर्थिक तंगियों ने उन्हें बचपन से ही पैसे की अहमियत समझा दी थी.

रिजल्ट देख आँखों में झलके आंसू

यूपीएससी की प्री परीक्षा का फरवरी में मेंस परीक्षा जून में और दिसंबर में इंटरव्यू हुआ था. रिजल्ट लिस्ट में अपना नाम दूसरे स्थान पर देखकर माता- पिता के साथ मोहित की आंखों में भी खुशी के आंसू झलक उठे. मोहित ने बताया कि यह मेरी मेहनत और पिता के बलिदान का फल है. मेरा उद्देश्य अपने कर्तव्य की संस्कृति से निर्माण करते हुए देश की सेवा करना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts