6 जनवरी को ओपन होगा इस बडी कंपनी का IPO, 350 करोड़ का टारगेट

बिज़नेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ गई है. अगर आप किसी बेहतरीन कंपनी के आईपीओ की तलाश में थे, तो अब आपकी यह तलाश खत्म हो गई है. साल 2025 में कई दिग्गज कंपनियों के इश्यू पाइपलाइन में है. आज हम आपको अगले सप्ताह ओपन होने वाले इस साल के पहले मेंन बोर्ड आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 3

जल्द ओपन होगा साल 2025 का पहला आईपीओ

मेनबोर्ड आईपीओ स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का है, कंपनी का आईपीओ 6 जनवरी को ओपन होने जा रहा है निवेशकों को 8 जनवरी तक का समय दिया जाएगा. इस आईपीओ का बेस प्राइस 133 रुपए से 140 रुपए के बीच निर्धारित किया गया है.

हैदराबाद स्थित स्टैंडर्ड ग्लास लाइटनिंग टेक्नोलॉजी के 600 करोड रुपए के आईपीओ में 250 करोड रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिसमें एक करोड़ 84 लाख शेयरों की बिक्री भी पेश की जाएगी. इसके जरिए कंपनी का मुख्य उद्देश्य 350 करोड रुपए इकट्ठा करना है, इस कंपनी की स्थापना साल 2012 के सितंबर महीने में हुई थी.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

कंपनी की तरफ से आईपीओ के जरिए इकट्ठा की गई राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को फंड देने के लिए किया जाएगा. साथ ही कंपनी अपनी सहायक कंपनियों के द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधर की भी रीपेमेंट करने वाली है.जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले.

शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है. स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी आईपीओ का जीएमपी 83 रुपए प्रीमियम पर उपलब्ध है इसका मतलब यह है कि उनके शेयरों की लिस्टिंग तकरीबन 223 रुपए पर हो सकती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.