दिल्ली- NCR में फिर जहरीली हुई हवा, GRAP 3 लागू; इन पाबंदियों से होगा जूझना

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदुषण से हालात फिर बिगड़ने लगे हैं. ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही हवा फिर से जहरीली हो गई है, जिसको देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली- एनसीआर में शुक्रवार से एक बार फिर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है. इसके लागू होने पर राजधानी के लोगों को फिर से कई पाबंदियों को झेलना होगा.

Pollution

फिर से लागू हुई पाबंदियां

  • GRAP- 3 लागू होने पर निर्माण व विध्वंस कार्यों पर रोक लगा दी गई है.
  • BS- 3 पेट्रोल और BS-4 मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है.
  • केवल जरूरी सामान लाने वाले वाहनों को ही इसमें छूट दी गई है.
  • एनसीआर से आने वाली अंतर्राज्यीय बसों की दिल्ली में एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा.
  • इलेक्ट्रिक व सीएनजी बसों और BS- 6 डीजल बसों को इसमें छूट दी गई है.
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली बसों, टेम्पो ट्रैवलर को भी इसमें छूट दी गई है.
  • इसमें दिव्यांग व्यक्तियों को BS- 3 पेट्रोल व BS- 4 डीजल मीडियम गुड्स व्हीकल (LMV) चलाने की अनुमति रहेगी.
  • कक्षा 5वीं तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड में संचालित करने की सलाह दी गई है.
  • धूल पैदा करने वाली व वायु प्रदूषण फैलाने वाली सीएंडडी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा.
  • कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. सड़क निर्माण गतिविधियां और प्रमुख मरम्मत कार्य बंद रहेंगे.
  • परियोजना स्थलों के भीतर व बाहर कहीं भी सीमेंट, फ्लाई- ऐश, ईंट, रेत, पत्थर आदि जैसी धूल पैदा करने वाली सामग्रियों का स्थानांतरण, लोडिंग/ अनलोडिंग पर प्रतिबंध.
यह भी पढ़े -  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया अप्रैल महीना, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

हाई- लेवल पर पहुंचा AQI

शुक्रवार को CAQM की उपसमिति की बैठक में सामने आया कि दिल्ली का औसत AQI 350 के आंकड़े को पार कर गया है. घने कोहरे, कम मिक्सिंग हाइट, परिवर्तनशील हवाओं और प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों के कारण इसमें वृद्धि का रुझान दिख रहा है. ऐसे में समिति ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के प्रयास में दिल्ली- एनसीआर में GRAP- 3 को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है.

आमजन के लिए सलाह

  • कम दूरी के लिए पैदल यात्रा या फिर साईकिल का इस्तेमाल करें.
  • सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. संभव होने पर कार पूलिंग का सहारा लें.
  • ऑफिस से इजाजत मिलने पर वर्क फ्रॉम होम करें.
  • जरूरी कार्यों पर ही घर से बाहर निकलें. बच्चों और बुजुर्गो का विशेष ख्याल रखें.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.