हरियाणा में इस रेलवे ट्रैक पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, 15 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने लगी है गाडियां

कैथल | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी और जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र- नरवाना रेलवे ट्रैक पर रफ्तार बढ़ने के बाद अब इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव हो गया है. इस रूट पर ट्रेनें 5 से 15 मिनट पहले तक स्टेशन पर आगमन करने लगी है. बता दें कि इस ट्रैक पर अब ट्रेनों की नई रफ्तार 70-110 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो चुकी है.

Train Railways

ट्रेनों की नई समय- सारिणी

ट्रेन नंबर पुराना समय नया समय
19411 सुबह 03.43 03.28 सुबह
54038 सुबह 05.42 05.30 सुबह
54040 सुबह 10.14 10.03 सुबह
14023 शाम 21.42 21.23 शाम
14023 सुबह 06.50 06.33 सुबह
54037 सुबह 09.02 08.54 सुबह
54041 शाम 19.30 19.20 शाम
19411 शाम 20.43 20.24 शाम
54047 शाम 22.45 22.22 शाम

ट्रैक बदलने से बढ़ी रफ्तार

कुछ महीने पहले ही रेलवे की तरफ से करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदलने का कार्य किया था. अंग्रेजों के जमाने के नरवाना- कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर कई दशकों से कोई कार्य नहीं हुआ था लेकिन अब ट्रैक पर गति बढ़ाने का कार्य होने से यहां पर ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा हो गया है.

कुरुक्षेत्र- नरवाना रेलवे ट्रैक पर गति बढ़ने के बाद अब इस रूट पर संचालित होने वाली ट्रेनों की समय- सारणी में बदलाव किया गया है. इस रूट पर अब ट्रेनें समय से पहले स्टेशन पर पहुंच रही है. वहीं, कुरुक्षेत्र- दिल्ली डेमू एक्सप्रेस के समय में आधे घंटे से अधिक समय का बदलाव हुआ है- सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल रेलवे स्टेशन

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.