इन जमीदारों को नहीं मिलेगी PM किसान योजना की अगली किस्त, इन 3 गलतियों से रुकेगा पैसा

नई दिल्ली | भारत सरकार द्वारा देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में PM किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी. साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को ₹6000 तीन किस्तों के माध्यम से उनके खाते में भेजती है. हर किस्त में ₹2000 डायरेक्ट किसानों के खाते में भेजे जाते हैं.

SAD KISAN

जल्द जारी होगी 19वीं क़िस्त

इस योजना के तहत, सरकार द्वारा किसानों को 18 किस्तें दी जा चुकी हैं. अब जल्दी ही 19वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी, लेकिन कुछ एक किसानों ने गलतियां कर रखी है, जिस कारण उन्हें अगली किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है. इसलिए सभी पात्र किसानों को यह तीन काम जल्दी से करवा लेना चाहिए. अगर कोई किसान इन्हें नहीं करवाता है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

ई- केवाईसी

जिन किसानों ने अभी तक ई- केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत उन्हें यह काम भी करवा लेना चाहिए. सरकार ने इस बारे में पहले जानकारी दे दी थी, लेकिन अभी भी काफी किसान ऐसे हैं, जिन्होंने ई- केवाईसी नहीं करवाई है. इसलिए इन किसानों का पैसा जरूर अटकेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

गलत जानकारियों को करें दुरुस्त

यदि किसान ने आवेदन करते समय अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है, तो इस परिस्थिति में भी उस किसान का पैसा अटकने के चांस है. इसलिए आवेदक किसान अपनी जानकारी को तुरंत सही करवा लेना चाहिए.

ऑन करवाएं डीबीटी

इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों को अपने बैंक में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम यानी डीबीटी को ऑन करवाना काफी जरूरी है, क्योंकि सरकार इसी सिस्टम से उनके खाते में पैसे भेजती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts