बिजनेस डेस्क, Mutual Fund SIP | अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें निवेश करके आप भी अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है. इसी बीच कुछ म्युचुअल फंड स्कीम्स ने निवेश को शानदार रिटर्न दिया है.
ऐसी ही एक स्कीम है, जिसमें 10,000 रूपये की मासिक SIP को 25 सालों में 3 करोड रुपए में बदल दिया है. दूसरी स्कीम ने 10,000 रूपये की एसआईपी से 18 साल में एक करोड़ 18 लाख रुपए का फंड तैयार किया है.
SIP में निवेश के फायदे
क्वांट की तरफ से अप्रैल 2000 में अपना ELSS टैक्स सेवर फंड लॉन्च किया गया था, इस फंड ने लॉन्च से अब तक 15.41% का औसतन सालाना रिटर्न दिया है. इसका सीधा मतलब यह हुआ कि अगर किसी व्यक्ति ने साल 2000 में इसमें 10000 रूपये की एसआईपी शुरू की होती, तो आज उसका कुल निवेश 28 लाख 80 हजार रुपए तक पहुंच जाता. उसके फंड की कुल वैल्यू 3 करोड रुपए से भी ज्यादा हो गई होती. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
क्या है ELSS?
डीएसपी ELSS टैक्स सेवर फंड जनवरी 2007 में लॉन्च किया गया था. इस फंड ने अपने लांच से लेकर अब तक कुल 15 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अगर आपने भी इसमें 10,000 रूपये 2007 में इन्वेस्ट किया होते, तो अब तक आपका निवेश 21 लाख से ज्यादा हो जाता. फंड की वैल्यू एक करोड़ 18 लाख रुपए तक होती. ELSS (इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम) फंड 3 साल के लोकल पीरियड के साथ आते हैं. इन्हें टैक्स सेवर फंड भी कहा जाता है.
