इस दिन जय बालाजी इंडस्ट्रियल लिमिटेड के शेयर का होगा बंटवारा, फटाफट देखें रिकॉर्ड डेट

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जय बालाजी इंडस्ट्री लिमिटेड के शेयरों का जल्द ही बंटवारा होने जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी की तरफ से पांच हिस्सों में शेयर्स को बांटा जाएगा, इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

share

यह बड़ी कंपनी कर रही अपने शेयर्स का बंटवारा

सोमवार की सुबह कंपनी के शेयर करीब 2% की गिरावट के साथ 850 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे थे. कंपनी की तरफ से एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, 1 शेयर को पांच टुकड़ों में बांटा जाएगा. इस बंटवारों के बाद कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रूपये से घटकर 2 रूपये हो जाएगी. कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी रखी गई है, कंपनी की तरफ से शेयर्स का बटवारा उस समय किया जाता है जब उन्हें लगता है कि स्टॉक का प्राइस अधिक हो गया है, जिसकी वजह से रिटेल निवेशक दांव लगाने से बच रहे हैं.

पिछले 1 साल में नहीं मिला निवेशकों को शानदार रिटर्न

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. बीते एक साल में निवेशको को कोई अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमतों में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई है.

पिछले दो सालों की बात की जाए, तो बालाजी इंडस्ट्री लिमिटेड के शेयरों ने निवेश को को 1400 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. बीते 10 साल में 5000 से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को मिला है. साल 2011 के बाद कंपनी को लेकर अब बाद अपडेट सामने आया है, आखिरी बार कंपनी की तरफ से इसी साल डिविडेंड दिया गया था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.