बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो इन दिनों निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही है. हम पिरामल फार्मा के शेयर्स के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज सोमवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 10% तक की वृद्धि दर्ज की गई.
तीन दिनों की गिरावट के बाद आई शेयर्स में तेजी
पिरामल फार्मा के शेयर्स के लिए पिछले तीन दिन ज्यादा अच्छे नहीं रहे, वही 13 जनवरी को एक ही दिन में बड़ी उछाल देखने को मिली. पिछले 9 कारोबारी सेशन के दौरान सोमवार सहित स्टॉक में केवल दो बार ही तेजी देखने को मिली है. दिसंबर में 1% की गिरावट से पहले लगातार शेयर्स की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही थी. शेयर बाजार में निवेश करने से पहले आपको सभी नियम और शर्तों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए.
आप भी कर सकते है इस कंपनी में निवेश
पिछले हफ्ते ब्रोकरेज फर्म जापानी ने स्टॉक पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी थी, परंतु इसका टारगेट प्राइस पहले के 260 रुपए से बढ़कर अब 310 रूपये कर दिया गया है. कांट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के बढ़त के कारण पिरामल फार्मा कैलेंडर वर्ष 2025 में अपनी गति जारी रखेगी.
पिरामल फार्मा पर कवरेज करने वाले सभी 10 एनालिस्ट ने स्टॉक पर बाय रेटिंग दी है, अगर आप भी निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है. पिरामल फार्मा के शेयर्स 10% बढ़त के साथ 242 रुपए के आंकड़े को पार कर गए हैं. सोमवार के उछाल के बाद शेयर बाजार पंजीकरण में 31022 करोड़ के निशान से ऊपर वापिस आ गया है.
