Jio Financial Share Price: कम ही समय में आपका निवेश हो जाएगा डबल, आज ही करें इन्वेस्ट

बिजनेस डेस्क, Jio Financial Share Price | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपके निवेश को बेहद ही कम समय में डबल कर देगी. मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने दिसंबर महीने की तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Jio

इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 295 करोड रुपए स्थिर रहा है. अगर पिछले महीने की दिसंबर तिमाही से तुलना की जाए, तो इसमें कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

मिल रहा निवेशकों को बंपर रिटर्न

दिसंबर तिमाही में कुल आय 449 करोड रुपए हो गई है, जो पिछली तिमाही की 414 करोड़ की आय से ज्यादा है. कुल खर्च में भी सालाना आधार पर वृद्धि दर्ज की गई है, यह बढ़कर 131 करोड रुपए हो गया है, जो कि इससे पहले तिमाही में 99 करोड़ ही था. दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट मामूली रूप से सुधार कर 1296 करोड रुपए हो गया है, जबकि 1 साल पहले यह 1294 करोड रुपए था. बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों की बात की जाए, तो उसमें 0.70% की वृद्धि दर्ज की गई थी. इसके बाद, कीमत बढ़कर 278 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी.

जल्द की जा सकती बड़ी घोषणा

ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 275.70 के निचले स्तर पर पहुंच गया. वहीं, अप्रैल 2024 में शेयर 394.70 रूपये के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार नियमों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें, शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज निफ्टी 50 इंडेक्स में एंट्री ले सकती है. इस बदलाव को लेकर अगले महीने बडी घोषणा भी की जा सकती है जो 31 मार्च से प्रभावित होगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.