हरियाणा में पुरानी गाड़ियों पर सरकार का नया फरमान, नई स्क्रैपिंग पॉलिसी जारी; मिलेंगे कई फायदे

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने पंजीकृत वाहन स्क्रैपेज एवं रि- साइक्लिंग सुविधा प्रोत्साहन नीति 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है. इससे राज्य में पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग और रि- साइक्लिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही, जगह- जगह कबाड़ में तब्दील हो चुके वाहनों के पुर्जों को दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकेगा. सरकार के इस कदम से ईको पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा.

Car Scrape

इस वजह से लिया फैसला

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली- NCR में नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) द्वारा पुराने डीजल वाहन 10 साल और पेट्रोल वाहनों की 15 साल तक पासिंग सीमा अवधि तय करने के बाद कंडम वाहनों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है.

रि- साईक्लिंग से दोबारा इस्तेमाल संभव

मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि वाहनों के पुर्जों की रि- साईक्लिंग होने से दोबारा से इस्तेमाल संभव हो सकेगा. इससे पर्यावरण प्रदुषण कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही, वाहन मालिकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा. जनता को सड़कों, गलियों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कंडम वाहनों की पार्किंग से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

उद्योग का दर्जा देगी सरकार

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार इस नीति को उद्योग का दर्जा देगी. प्रदेश में स्थापित की जाने वाली नई उद्योग इकाइयों को पूंजी अनुदान या राज्य जीएसटी में प्रतिपूर्ति दी जाएगी. इसके साथ ही, स्टार्ट अप्स, महिला उद्यमी, और अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को उद्यम पूंजी निधि स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर 50% सब्सिडी

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए परियोजना लागत राशि पर 50% सब्सिडी दी जाएगी. जो अधिकतम 5 करोड़ रूपए होगी. इसके अलावा, राज्य के युवाओं के कौशल एवं रोजगार उपलब्ध कराने वाले 10 ऐसे उद्योगों को 50 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.