राहुल गांधी ने अनिल विज पर कसा तंज, बोले- खुद इलाज करवाने दूसरे….

नई दिल्ली । ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजेपी नेता अनिल विज के बीच जंग छिड़ी हुई है. दोनों ट्विटर पर व्यंग्य कर एक दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं.

RAHUL GANDHI

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्विटर पर लिखा कि, “राहुल गांधी कोरोना को लेकर तरह तरह के बयान देते रहे हैं. अब वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं. अगर उनको दिल्ली में जगह न मिले तो मैं हरियाणा में इलाज कराने को तैयार हूं. वे प्रचारित करते रहे हैं कि दिल्ली में बेड की कमी है. हम उनका बेहतर इलाज कराएंगे: -हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज.”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अनिल विज द्वारा किए गए इस ट्वीट पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि, “ये एक बीमार मानसिकता वाला बयान है, @anilvijminister ख़ुद इलाज करवाने दूसरे राज्यों में जाते हैं. इससे साफ़ पता चलता है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है, परंतु भाजपा तो सिर्फ़ चुनावों में व्यस्त है.”

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts