बिजनेस डेस्क, Redtape Limited | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के शेयर्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशको को जल्द ही बोनस शेयर देने वाली है. हम चर्चित कंपनी रेडटेप लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज भी इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.
Redtape Limited निवेशकों को देगी बोनस शेयर
कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि एक शेयर पर तीन नए बोनस शेयर दिए जाएंगे, जिससे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. रेडटेप लिमिटेड की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, 2 रूपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3 नए शेयर योग्य निवेशकों को दिए जाएंगे. बोनस शेयर के लिए तारीख का भी ऐलान हो चुका है, 4 फरवरी यानी मंगलवार को निवेशको को बोनस शेयर मिलने वाले हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार उससे जुड़े नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
1 साल में दिया 23 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न
कंपनी ने इसी महीने एक्स डिविडेंड ट्रेड भी किया था. आज कंपनी के शेयर्स की कीमत 750 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है. पिछले 1 महीने की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 1.1% की गिरावट देखने को मिली है. 2025 में अब तक इस कंपनी ने अपने निवेशको को 15% से ज्यादा का नुकसान दिया है. पिछले 1 साल की बात की जाए, तो निवेशकों को 23 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला है. अधिकतर निवेशकों को ऐसे ही कंपनी की तलाश होती है, जो उन्हें शानदार रिटर्न दे सके.
