कोरोना के कारण हीरो ने अपने 6 प्लांट को किया बंद, 80 हजार से ज्यादा कर्मचारियों पर प्रभाव

गुरुग्राम । देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर देखने को मिल रहा है. अब कोरोना की दूसरी लहर का असर ऑटो इंडस्ट्री पर भी दिखाई देने लगा है. भारत में तेजी से बढ़ते मामलों के बीच देश की सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सभी प्लांट और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बंद कर दी है. कंपनी ने 22 अप्रैल से 1 मई तक इन यूनिट्स को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया है.

hero

हीरो ने बंद किए 1मई तक अपने अभी प्लांटस 

हीरो ने बताया कि इस समय का इस्तेमाल अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में जरूरी मेंटेनेंस वर्क करने में किया जाएगा. इस टेंपरेरी शट डाउन के दौरान कंपनी का ग्लोबल पार्ट सेंटर भी बंद रहेगा. देश में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. बता दे कि हीरो मोटोकार्प के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के गुरुग्राम और धारूहेड़ा में है. आंध्र प्रदेश के चित्तूर, उत्तराखंड के हरिद्वार, राजस्थान के नीमराना और गुजरात के हलोल में भी है.

इन फैक्ट्रियों में तकरीबन 80000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस शटडाउन से डिमांड को पूरा करने की कंपनी की क्षमताओं पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा. इस समय की भरपाई भी आने वाले समय में की जाएगी. कंपनी ने बताया कि उसके सभी कॉर्पोरेट ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम हो रहा है और बहुत कम कर्मचारी रोटेशन बेसिस पर भी ऑफिस आते हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

टू व्हीलर मार्केट शेयर में हीरो का दबदबा 

मार्च में टू-व्हीलर सेगमेंट के व्हीकल रजिस्ट्रेशन में 35.26% की गिरावट रही थी, लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा फायदा हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड को हुआ है। मार्च में हीरो की 3,96,573 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हुए और उसका मार्केट शेयर 33.17% रहा। हालांकि, मार्च 2020 की तुलना में उसका मार्केट शेयर 9.54% गिर गया। मार्केट शेयर में दूसरे नंबर पर 26.19% के साथ होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया रही।

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.