बिजनेस डेस्क | कहते हैं कि अगर एक बार आप किसी काम को करने की मन से ठान लेते हैं, तो फिर उसे करने से आपको कोई भी नहीं रोक सकता. अगर आपके अंदर जीतने का जज्बा है तो आप मुश्किलों में भी रास्ता निकाल ही लेते हैं. ऐसा ही एक रास्ता बेंगलुरु की रहने वाली अस्मिता ने निकाला है, वैसे तो उनकी जिंदगी काफी अच्छी थी वह नौकरी कर रही थी, परंतु उनके अंदर कुछ काम करने का अलग ही जज्बा था.

हर कोई कर रहा तारीफ
अस्मिता ने महीने की डेढ़ लाख रुपए वाली नौकरी छोड़कर घर से ही खुद का काम शुरू किया, शुरुआत में तो लगा कि करियर से उन्होंने खिलवाड़ कर लिया है परंतु इंटरनेट पर अब लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए हैं. वहीं उनकी कमाई भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. अस्मिता ने अपनी अच्छी खासी एक कारपोरेट नौकरी को छोड़कर अपने जुनून को अपनाने का साहस दिखाया और डेढ़ लाख रुपये सैलरी की नौकरी छोड़कर उन्होंने प्रोफेशनल बेकिंग शुरू कर दी.
शेयर की तस्वीरें
पिछले हफ्ते उनकी कहानी सोशल मीडिया पर और भी वायरल हो गई, जब उनके पति सागर ने सोशल नेटवर्किंग साइट उनकी बैक की हुई मिठाइयों की तस्वीरें शेयर की. उन्होंने ने लिखा कि मेरी पत्नी ने डेढ़ लाख रुपए प्रति महीना की नौकरी छोड़कर, यह बैक मिठाई बनाने का बड़ा फैसला लिया और भगवान का शुक्र है कि उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया.
लाखों लोगों के लिए बनी मोटिवेशन
आज उन्होंने अपने इसी काम को पैशन बना लिया है और उनके पोस्ट भी काफी वायरल हो गया है, जिसे कुछ दिनों में 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. अब वह अपने इस काम से अच्छे खासे पैसे कमा रही है, न केवल खुद कम कर रही है बल्कि दूसरे लोगों को भी अपने काम से जोड़ रही है. अच्छी खासी नौकरी के बाद भी उन्होंने संतुष्टि नहीं मिली, इसके बाद उन्होंने खुद का काम शुरू करने की सोची और आज वह इसमें सफल भी रही और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई.