लगातार चौथे दिन बढ़ी शेयर बाजार की रौनक, इकोनामिक सर्वे से आया सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. संसद में इकोनामिक सर्वे 2025 पेश कर दिया गया है. इसके बाद से ही शेयर बाजार की रौनक और भी बढ़ गई है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. सुबह शेयर बाजार में इतनी रौनक देखने को नहीं मिल रही थी.

share

इकोनामिक सर्वे ने बढ़ाई शेयर बाजार की रौनक

सेंसेक्स में 638 अंकों की उछाल देखने को मिली है, जिसके बाद आंकड़ा 77398 तक पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी की बात की जाए तो इसमें भी 236 अंकों की उछाल देखने को मिली है जिसके बाद यह 23485 के लेवल पर पहुंच गया है. इकोनामिक सर्वे से पहले शेयर बाजार मे कुछ ज्यादा बढ़त देखने को नहीं मिली थी.

सेंसेक्स मे 413 अंकों की उछाल और निफ्टी में 152 अंकों की उछाल ही दर्ज की गई थी. टाटा कंज्यूमर ट्रेंड और एलएंडटी मे 4% से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है.

जल्द पेश किया जाएगा 2025 का बजट

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो, एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. जल्द ही, साल 2025 का बजट भी पेश होने वाला है, इसमें महज कुछ ही घंटे का समय बचा हुआ है. इसी वजह से शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन रौनक देखने को मिल रही है. हर किसी इन्वेस्टर को शेयर बाजार में ऐसी किसी कंपनी की तलाश होती है, जो उसे बंपर रिटर्न दे सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.