Stock Market: अचानक शेयर बाजार में आई बड़ी उछाल, इतने अंक चढ़ा सेंसेक्स और निफ्टी

फाइनेंस डेस्क, Stock Market | आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से साल 2025 का बजट पेश किया जा रहा है. इस पर शेयर बाजार की भी नजरें बनी हुई है. शनिवार होने के बावजूद भी आज शेयर मार्केट मे सामान्य कारोबार कर रहा है. बजट पेश होने की वजह से आज सुबह शेयर बाजार में काफी तेजी भी देखने को मिली थी, आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Share Market Up

अचानक शेयर बाजार में आई तेजी

केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शुरुआत कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बीएसई पर 136.44 अंक बढ़कर 77637.01 अंकों तक पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 20.2 अंक चढ़कर 23528. 60 अंक पहुंच गई. बजट में किए गए एलान का प्रभाव भी आज शेयर बाजार में दिखाई देने वाला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें.

100 शेयर को मिलेगा लाभ

ब्रोकरेज को वित्तीय रक्षा- रेलवे- बिजली- स्वास्थ्य और ऑटोमोबाइल के लिए अबकी बार बजट में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती है, इससे कम- से- कम 12 सेक्टर के 100 शेयरों को लाभ मिलने वाला है.

टॉप ब्रोकरेज का कहना है कि बजट घोषणाओं से कुछ सेक्टर को काफी ज्यादा लाभ मिलने वाला है. ऐसे में शेयर्स की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. वित्त मंत्री की तरफ से दालों के उत्पादन से जुड़े कदम के बाद कृषि शेयरों में भी 11% की तेजी देखने को मिली है. 6 साल के दाल मिशन में अरहर- मसूर पर केंद्रित किया जाएगा. वहीं, किसानों को इसकी खरीद गारंटी भी मिलने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.