ECHS Delhi Jobs: एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम दिल्ली में आई विभिन्न पदों पर भर्ती, ऐसे होगा चयन

जॉब डेस्क, ECHS Delhi Jobs | एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) स्टेशन मुख्यालय नोसेना INS इंडिया दिल्ली द्वारा सफाई वाला, चपरासी,फार्मासिस्ट और अन्य कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं. पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार आवेदन भेज सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं वह भारतीय डाक के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.

Job

यह भर्ती संविदा आधार पर 1 साल के लिए की जाएगी व सिविलियन की भर्ती 11 महीने के लिए होगी. भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी. भूतपूर्व सैनिक उपलब्ध न होने पर सिविलियन नागरिकों को नियुक्त किया जाएगा. भर्ती से संबंधित सारी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन भेजने का पता इत्यादि आगे दी गई है इसलिए आपसे अनुरोध है की पोस्ट को अंत तक पढ़ें.

ECHS Delhi Vacancy 2025
Organization ECHS
Post Name Peon, Watchman, Nursing Assistant, Female Attendant, Sweeper, Pharmasist, Clerk, DEO, Lab Technician
Vacancies 09
Salary/ Pay Scale As Per ECHS Rules
Job Location Delhi
Last Date to Apply  14 February 2025
Mode of Apply Offline
Category Delhi Jobs
Official Website echs.gov.in
Official Notification Click Here
Application Form Click Here
Join Jobs Group Click Here

हरियाणा में निकली भर्तियों की जानकारी हेतु यहाँ से चेक करें- Haryana Jobs

Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 25 जनवरी 2025

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फ़रवरी 2025

इंटरव्यू का स्थान: स्टेशन मुख्यालय, आई.एन.एस. इण्डिया, नई दिल्ली

Education Qualification

नर्सिंग असिस्टेंट: इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार के पास जीएनएम डिप्लोमा/क्लास 1 कोर्स होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

फार्मासिस्ट: बी फार्मेसी अथवा बारहवीं विज्ञान (पीसीबी) व फार्मेसी डिप्लोमा धारक होने चाहिए.

चपरासी/चौकीदार: आवेदक आठवीं पास होने चाहिए.

फीमेल अटेंडेंट/ सफाईवाला: उम्मीदवार पढ़ना लिखना जानता हो.

क्लर्क/डाटा एंट्री ऑपरेटर: आवेदक स्नातक पास होने चाहिए व उनके पास 1 क्लेरिकल ट्रेड (आर्म्ड फोर्सज) व कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.

लैब टेक्नीशियन:  आवेदक के पास बीएससी (M.L.T) या 12वीं विज्ञान व DMLT होने चाहिए.

Application Fee

इन पदों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क देय नहीं होगा.

Age Limit

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 53 वर्ष

How to Apply
  1. सबसे पहले दिए गए लिंक द्वारा अपना आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
  2. फार्म के साथ स्वयं सत्यापित आवश्यक दस्तावेज लगाएं.
  3. एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
  4. एप्लीकेशन फार्म को Officer-in-Charge, Station Headquarters, ECHS Cell (Navy) Station, Headquarters, INS India, ‘C’Block, Defence Offices Complex, Africa Avenue, New Delhi 110023 के पते पर स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करवा दें.
Selection Process

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा:

1. इंटरव्यू

2. दस्तावेज सत्यापन

3. मेडिकल परीक्षा

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.