फाइनेंस डेस्क | कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से साल 2025 का नया बजट (Budget 2025) पेश किया गया. अबकी बार आम बजट में इनकम टैक्स में छूट देने के अलावा भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं. आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि बजट के इन प्रस्तावों से लोगों को अपनी बचत बढ़ाने में मदद मिलने वाली है.
बजट 2025 में किए गए यह बड़े ऐलान
- बजट में बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर भी TDS की लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है. यह लिमिट 40 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रूपये सालाना कर दी गई है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए लिमिट पहले 50 हजार थी, अब इसे से बढ़ाकर 1 लाख रूपये कर दिया गया है. इसका मतलब स्पष्ट है कि अब बचत बढ़ने वाली है.
- विदेश में पढ़ाई के लिए पैसा भेजने पर टैक्स कलेक्टेड एंड सोर्स की लिमिट 7 लाख से बढ़कर 10 लाख रुपए कर दी गई है. एजुकेशन से जुड़े मामलों में भी रेमिटेंस पर टीडीएस हटाने का प्रस्ताव है.
- पुराने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया गया है. अगर किसी ने गलत रिटर्न फाइल कर दिया है या रिटर्न फाइल नहीं किया है, तो अब वह 4 साल के अंदर अपडेटेड रिटर्न फाइल कर पाएगा.
- केंद्र सरकार की तरफ से अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा. इससे टैक्स सिस्टम को ज्यादा आसान और पारदर्शी बनाने में हेल्प मिलने वाली है. अबकी बार बजट में किसानों से जुड़े हुए बड़े ऐलान भी किए गए हैं.
