10, 20 रूपए के सिक्कों और नोट को लेकर नई जानकारी आई सामने; जानें चलन में है या हो गए बंद?

नई दिल्ली | संसद के बजट सत्र में 10 और 20 रूपए के सिक्कों और नोट को लेकर नई जानकारी सामने आई है. लोगों के बीच अक्सर ये बहस चलती रहती है कि सरकार 10 और 20 रूपए के सिक्कों को बंद करने जा रही है या बहुत जल्द बंद हो जाएंगे. तो चलिए आपको बताते है कि इस बारे में केंद्र सरकार की ओर से कौन-सी नई अपडेट साझा की गई है.

10 rupess coin

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

10 और 20 रूपए के नोट और सिक्कों को लेकर संसद में पूछे गए सवाल पर वित्त मंत्रालय ने जवाब दिया है कि देश में आज भी 10 और 20 रुपये के सिक्के और नोट छप रहे हैं और चलन में भी हैं. वित्त मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2024 तक 2,52,886 लाख 10 के नोट बाजार में चल रहे हैं, जिनकी कीमत 25,289 करोड़ है. 31 दिसंबर 2024 तक देश में 79,502 लाख 10 के सिक्के बाजार में मौजूद हैं, जिनकी कीमत 7,950 करोड़ रुपए है.

20 रूपए के नए नोट छापने पर रोक के सवाल पर जवाब देते हुए वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि नहीं, ऐसा नहीं है. वित्त मंत्रालय के जवाब से स्पष्ट हो रहा है कि भले ही बाजार में 10, 20 रूपए के नोट और सिक्के आपको कम देखने को मिल रहें हो, लेकिन वह अभी भी चलन में है. इस संबंध में समय- समय पर जो बंद होने या चलन से बाहर होने की खबरें सामने आती है, वह पूरी तरह से भ्रामक है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

2020 में जारी हुआ था 20 का सिक्का

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने पहली बार साल, 2020 में 20 रूपए का सिक्का जारी किया था. उस समय सरकार ने जानकारी दी थी कि 20 रूपए का सिक्का 12 किनारों वाला बहुभुज होगा. इसमें अनाज की आकृति होगी, जो देश में कृषि प्रधानता को दिखाएगी. इस 20 रूपए के सिक्के में बाहरी रिंग निकेल सिल्वर और बीच का हिस्सा निकेल ब्रास का होगा. नए 20 रुपये के सिक्के के सामने वाले हिस्से पर ‘अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष’ अंकित होगा और नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा. बाईं परिधि पर हिंदी में ‘भारत’ और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.