कल से शुरू हो रहा फाल्गुन का महीना, भगवान भोलेनाथ के भक्त इस प्रकार करें पूजा- अर्चना

ज्योतिष | कल से हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना शुरू हो जाएगा. फाल्गुन महीने को ही हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना कहा जाता है. शोभन योग में इस महीने की शुरुआत हो रही है, इस महीने को रंग और उत्सव का महीना भी कहा जाता है. भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए यह महीना काफी अच्छा माना जाता है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

shiv parvati

कल से शुरू हो रहा फाल्गुन का महीना

अगर आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं, तो आपके लिए फाल्गुन का महीना काफी खास होने वाला है. इसी महीने में रंगों का त्योहार होली भी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है, उसे ठीक 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है. होली से 8 दिन पहले ही होला अष्टक शुरू हो जाता है, जिसमें सभी प्रकार के शुभ कार्य पर रोक लग जाती है. इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता.

14 मार्च को होली का पावन पर्व

फाल्गुन महीने में होली महाशिवरात्रि के अलावा संकष्टी चतुर्दशी, विनायक चतुर्दशी, एकादशी प्रदोष, अमावस्या, पूर्णिमा, फुलेरा दूज आदि जैसे व्रत और त्योहार आते हैं. इसके अलावा, फाल्गुन महीने में इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. फाल्गुन के महीने में ललित जयंती, यशोदा जयंती, रामकृष्ण जयंती और चैतन्य महाप्रभु जयंती भी आने वाली है. 13 फरवरी गुरुवार के दिन फाल्गुन के महीने की शुरुआत हो रही है. होली का पावन पर्व मार्च के महीने में आने वाला है 14 मार्च को होली का पान पर मनाया जाएगा इसे ठीक 1 दिन पहले होलिका दहन है.

यह भी पढ़े -  अमरनाथ से लाया प्रसाद ऐसे करें ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलती; वरना आ सकती है परेशानी

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.