Gold Price in Haryana: हरियाणा में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए आज क्या है भाव

चंडीगढ़ । हरियाणा में आज यानि 23 अप्रैल को सोने की कीमतों (Gold Price in Haryana) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. सराफा बाजार में आज सोने के दामों में प्रति दस ग्राम 250 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,670 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहां 22 कैरेट सोने का भाव 46,420 रुपए प्रति दस ग्राम था. 22 कैरेट सोने के दामों (Gold Price in Haryana) में 250 रुपए का उछाल देखने को मिला है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत आज 48,990 रुपए प्रति दस ग्राम रहीं. जो कल 48,740 रुपए प्रति दस ग्राम था.

gold 2
फरीदाबाद में सोने का भाव (Gold Price in Faridabad)

फरीदाबाद में भी आज सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव 46,660 रुपए प्रति दस ग्राम रहा जो कल 46,420 रुपए प्रति दस ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोने का रेट 48,980 रुपए प्रति दस ग्राम है . गुरुवार को 24 कैरेट सोने का रेट 48,780 रुपए प्रति दस ग्राम था. 24 कैरेट सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में जलकर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने लागू किए नए वेतन नियम

चंडीगढ़ में भी बढ़ी कीमतें (Gold Price in Chandigarh)

वहीं प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ की बात करें तो आज यहां 22 कैरेट सोने का भाव 46,660 रुपए प्रति दस ग्राम है जबकि कल यहीं भाव 46,650 रुपए प्रति दस ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 50,860 रुपए प्रति दस ग्राम है जो कल 50,850 रुपए प्रति दस ग्राम थी. यहां सोने के दामों में 10 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.