अब फ्री में नहीं देख पाएंगे IPL मैच, करवाना होगा रिचार्ज; सामने आई बड़ी वजह

स्पोर्ट्स डेस्क | मार्च महीने से क्रिकेट की सबसे लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो रही है. क्रिकेट प्रेमी आईपीएल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले एक बुरी खबर सामने आई है. पिछले साल की तरह इस बार क्रिकेट प्रेमियों को Jio Cinema पर मुफ्त में आईपीएल के मैच देखने की सुविधा नहीं मिलेगी और ना ही एक और प्लेटफॉर्म HotStar पर ये सुविधा मिलेगी.

IPL 2023

Jio- HotStar का विलय

मुफ्त में IPL मैच देखने की सुविधा उपलब्ध ना होने की सबसे बड़ी वजह है कि Jio और HotStar का विलय हो गया है, जिसे अब जियोस्टार के नाम से जाना जाएगा. इस नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को शुक्रवार को लांच कर दिया गया है. इसी विलय ने भारत से आईपीएल की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग का अधिकार भी छीन लिया है.

149 रूपए का करना होगा रिचार्ज

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन क्रिकेट प्रेमियों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है वो कुछ ही देर लाइव मैच को देख पाएंगे. जब फ्री मिनट्स खत्म हो जाएंगे तो फिर उन्हें सब्सक्रिप्शन प्लॉन के लिए रिचार्ज करना होगा. 149 रूपए के शुरूआती रिचार्ज प्लान से आप आईपीएल के लाइव मैच को मुफ्त में देख सकेंगे.

क्रिकेट का नया घर जियोस्टार

क्रिकेट प्रेमियों के लिए अब जियोस्टार प्लेटफॉर्म नया ठिकाना होगा. इसपर ICC इवेंट्स से लेकर IPL और WPL जैसी लोकप्रिय क्रिकेट लीग का सीधा प्रसारण होगा. इसके अलावा, भारत के घरेलू क्रिकेट मैच भी इसी प्लेटफॉर्म पर दिखाए जाएंगे. क्रिकेट के अलावा इस पर प्रीमियर लीग, विंबलडन, प्रो कबड्डी लीग, आईएसएल के मैच भी आते हैं.

यह भी पढ़े -  एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झज्जर के सुमित ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड मेडल, ऐसा करने वाले देश के पहले पहलवान

वॉल्ट डिज्नी ने कुछ साल पहले हॉटस्टार और स्टार को खरीद लिया था. तभी से इसका नाम डिज्नी हॉटस्टार हो गया था. स्टार स्पोर्ट्स पर आईपीएल के मैच आते थे तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग एप यानि डिज्नी हॉटस्टार भी आईपीएल मैच दिखाती थी. साल 2023 में जब IPL ने अपने मीडिया राइट्स की नीलामी की तो टीवी प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की अलग- अलग बोली लगवाई. टीवी के अधिकार Star Sports के पास आए, तो लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार Jio ने खरीदे. अब ये दोनों ही एक हो गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.