Kothari Products कंपनी ने किया अपने निवेशकों को मालामाल, 18 फरवरी को मिलेंगे बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क, Kothari Products Ltd | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, जो आपको बोनस शेयर देने वाली है. हम कोठारी प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे है. इस कंपनी का नाम दो या दो से अधिक बार बोनस शेयर देने वाली कंपनी में शुमार है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

share

18 फरवरी को निर्धारित की गई रिकॉर्ड डेट

कंपनी एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने जा रही है, कंपनी के शेयरों का भाव 200 रूपये से कम का है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी अपने योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने वाली है, इसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी निर्धारित की गई है. जिस  किसी भी इन्वेस्टर का नाम 18 तारीख को रिकॉर्ड बुक में होगा, उसे बोनस शेयर का निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  अचानक सस्ता हुआ सोना, खरीदने का सही मौका; देखें 23 अप्रैल के रेट

पिछले 1 साल में कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल

जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम माना जाता है. BSE के डाटा के अनुसार पहली बार कंपनी ने 2014 में एक बोनस ट्रेड किया था. तब कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 2 रूपये का डिविडेंड दिया गया था.

शुक्रवार को कोठारी प्रोडक्ट के शेयरों का भाव 1.23% की गिरावट के साथ 176.80 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. पिछले 1 साल की बात की जाए तो शेयर की कीमतों में 21% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.