बिजनेस डेस्क | अगर आप भी किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश कर रहे थे, जिसमें निवेश करके आपको बंपर रिटर्न मिले तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिल रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इस कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर आज बुधवार को 17% की तेजी के साथ 6260 के आंकड़े को पार कर गए. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 970 रुपए से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. मंगलवार को शेयर की कीमत 5233.55 रुपए पर बंद हुई थी. कुछ समय पहले ही चालू वित्तीय वर्ष की दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे. तभी से ही शेयर की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है.
कीमतों में हुआ इतना इजाफा
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का मुनाफा 42.57% बढ़कर 34.33 करोड़ तक पहुंच गया है. 1 साल पहले के मुनाफे की बात की जाए, तो कंपनी का मुनाफा 24.08 करोड रुपए था. यह कंपनी अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दे रही है. जब भी आप किसी कंपनी में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों की सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
पिछले 5 सालों में मिला 500 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न
पिछले 5 साल में अगर आपने इस कंपनी में निवेश किया होता, तो आपको 550 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला होता. टाटा ग्रुप की तो इस कंपनी के शेयर की कीमत 2020 में 922 रुपए के आसपास थी, अब 19 फरवरी को इस कंपनी के शेयर्स की कीमतें 6200 के आंकड़े को पार कर गई है. पिछले 4 साल में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयर्स की कीमतों में 475 परसेंट तक की तेजी देखने को मिली है. अगर आपने भी इस कंपनी में निवेश किया होता, तो आप अब तक मालामाल हो चुके होते.
