बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो पिछले कुछ दिनों से निवेशकों को शानदार रिटर्न दे रही है. हम सन रिटेल पेनी स्टॉक के बारे में बातचीत कर रहे हैं. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर की कीमतों में 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी.
शेयर्स में आई तेजी
इससे पहले गुरुवार को भी कंपनी के शेयर्स की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी. पिछले 5 दिनों में इसमें 4% तक की तेजी दर्ज की गई है. पेनी स्टॉक ऐसे स्टॉक होते हैं जिनकी कीमत बहुत कम होती है. इस तरह की कंपनियों के मार्केट कैप भी बेहद ही कम होते है. 6 महीने में कंपनी के शेयर 26 परसेंट और इस साल अब तक शेयर्स की कीमतों में 17% तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है.
साल भर में यह शेयर 30% तक गिर गया है और 5 साल में कंपनी के शेयर 60% तक गिर गए हैं. कंपनी के शेयर 14 दिसंबर 2018 को 3.19 रूपये और अब 0.62 रूपये पर आ गए है.
मार्केट कैप 9.62 करोड़ रूपये
कंपनी के शेयरों का 52 वीक का अब तक का हाई प्राइस 1.32 रूपये रहा है. वही, लो प्राइस की बात की जाए तो वह 0.54 रूपये रहा है. इस कंपनी का मार्केट कैप 9.62 करोड़ रूपये बताया जा रहा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. सन लिमिटेड भारत में विभिन्न खाद्य तेलों की ब्रांडिंग और कारोबार करती है. मुख्य रूप से यह मूंगफली और सूरजमुखी के तेल की पेशकश करता है.
