फरीदाबाद- सोहना और गुरुग्राम के बीच बेहतर होगी ट्रैफिक कनेक्टिविटी, यहां से बनेगी एक और नई सड़क

फरीदाबाद | हरियाणा के NCR क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. फरीदाबाद में बल्लभगढ़- सोहना सड़क मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से छुटकारा दिलाने के लिए सिंचाई विभाग ने एक नया रास्ता तैयार करने की योजना बनाई है. यह सड़क मार्ग गुरुग्राम नहर के साथ-साथ तैयार किया जाएगा, जिससे बल्लभगढ़- सोहना सड़क मार्ग से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

Smart Sadak Road

भारी वाहनों से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

वर्तमान में बल्लभगढ़- सोहना सड़क फोरलेन हैं लेकिन इस सड़क मार्ग पर एक दर्जन से ज्यादा कालोनियां विकसित हो चुकी है. इसके अलावा, इस रोड़ पर बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया होने के चलते भारी वाहनों का आवागमन बहुत ज्यादा बढ़ गया है. फरीदाबाद से सोहना जाने के लिए फरीदाबाद- गुरुग्राम हाइवे का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह रूट लंबा पड़ता है, जिसके चलते वाहन चालक बल्लभगढ़- पाली रोड से सोहना जाना पसंद करते हैं. ऐसे में सिंचाई विभाग ने नई सड़क का निर्माण करने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

दो चरणों में पूरा होगा काम

सड़क निर्माण योजना के तहत, इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा. प्रतापगढ़ से सोहना की दूरी करीब साढ़े 14 किलोमीटर हैं. इसलिए पहले चरण में प्रतापगढ़ से मादलपुर तक साढ़े 4 किलोमीटर हिस्से का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में मादलपुर से सोहना तक 10 किलोमीटर के हिस्से को बनाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर न केवल बल्लभगढ़- सोहना रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी, बल्कि फरीदाबाद, सोहना और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.