पिछले 20 सालों में Gold के आयात में आई 85 फीसदी तक की गिरावट, हर दिन कीमतें बना रही नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, Gold Price | सोने की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. इसका प्रभाव भी अब सीधे- सीधे सोने के आयात पर देखने को मिल रहा है. खबरें सामने आ रही है कि भारत में सोने का आयात फरवरी में काफी कम हो गया है. सरकारी अधिकारी और तीन बैंक डीलरों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में सोने के आयात में 85% तक की गिरावट दर्ज की गई है. आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले है.

gold 2

फरवरी महीने में आई बड़ी गिरावट

पिछले 20 सालों में फरवरी महीने में सोने के आयात में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इन दिनों गोल्ड की कीमत आसमान छू रही है, जिसका प्रभाव लोगों की जेब पर भी दिखाई दे रहा है और लगातार मांग कम होती हुई दिखाई दे रही है. कम सोना आयात होने की वजह से भारत का व्यापर खाता कम हो सकता है. ऐसे में रुपए को भी इससे फायदा हो सकता है.

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीददार माना जाता है. फरवरी महीने में सोने का आयात लगभग 15 मेट्रिक टन रहने का अनुमान है. पिछले साल फरवरी महीने में 103 टन सोना आयात हुआ था.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

इन दिनों आसमान छू रही सोने की कीमत

इसी बीच वैश्विक बाजार में सोने की कीमत मजबूत दिखाई दे रही है. कुछ दिन पहले ही दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 90,000 के करीब पहुंच गई थी. जानकारों का कहना है कि भू राजनीतिक और व्यापारिक तनाव की वजह से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बनी रहने की वजह से भी हाल ही में गोल्ड की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए क्योंकि अभी लगातार गोल्ड की कीमत आसमान छू रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.