रेवाड़ी में युवक ने 5 साल के बच्चे के साथ किया गन्दा काम, जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा मासूम

रेवाड़ी । हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया और फिर उसे मारने की कोशिश की. मासूम अब रोहतक PGI मे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. बता दें कि आरोपी मौके से ही फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया.

rewari latest news today

रेवाड़ी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया

रोहतक पीजीआई में ही इलाज करने पर पता चला कि बच्चे के साथ कुकर्म किया गया है. इसके साथ ही उसका मुंह दबा कर जान से मारने की कोशिश भी की गई है. रेवाड़ी पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर जान से मारने का प्रयास करने व कुकर्म की धारा के अनुसार मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

पुलिस के अनुसार रेवाड़ी के हरी नगर में पश्चिम बंगाल निवासी परिवार अपने 5 साल के मासूम को पड़ोसी के पास छोड़कर बाजार गया था. लेकिन जब उस बच्चे के माता-पिता घर वापस लौटे,  तो उन्होंने देखा कि उनका मासूम बच्चा बेड पर बेहोश पड़ा है. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, पीजीआई रेफर कर दिया गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.