Share Market: यह कंपनी करेंगी निवेशकों को मालामाल, देगी अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड

बिजनेस डेस्क, Share Market | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको मल्टी ब्रांड फुटवियर रिटेल कंपनी मेट्रो ब्रांड के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कंपनी की तरफ से अपने शेयरहोल्डर्स को दोहरे तोहफे देने का बड़ा ऐलान किया गया है. आज हम आपको इसके बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 2

निवेशकों को मिलेगा स्पेशल डिविडेंड

कंपनी अपने निवेशकों को अंतरिम डिविडेंड के साथ- साथ स्पेशल डिविडेंड का लाभ भी देने जा रही है. यह डिविडेंड वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए बाटने जा रहे हैं. दिग्गज इन्वेस्टर रहे राकेश झुनझुनवाला की पत्नी का मेट्रो ब्रांड पर बड़ा दांव है. जानकारी देते हुए बताया गया कि हर शेयर पर 3 रूपये का अंतिम डिविडेंड और 14.50 रूपये का स्पेशल डिविडेंड दिया जाएगा. ऐसे में निवेशक को हर शेयर पर टोटल 17.50 रुपए का डिविडेंड मिलने वाला है.

कीमतों में आई 143 फीसदी की तेजी

कंपनी डिविडेंड डिक्लेअर करने की तारीख से लेकर 30 दिनों के अंदर अंतरिम और स्पेशल डिविडेंड का भुगतान भी करने वाली है. इस कंपनी में झुनझुनवाला के हिस्सेदारी 4.80 परसेंट है. पिछले 5 साल की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 143 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

इस दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 470 रूपये से बढ़कर 1146 रूपये के आंकड़े को पार कर गई है. इस साल अब तक इस कंपनी के शेयर की कीमतों में 7% तक की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, पिछले 1 महीने की बात की जाए तो कंपनी के शेयर्स 10% तक लुढ़क गए हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.