जल्द राहु करेंगे राशि परिवर्तन, इन पांच राशि के जातकों को मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | राहु को छाया ग्रह के नाम से जाना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को मायावी और उग्र ग्रह माना जाता है, यह किसी भी राशि में 18 महीनों तक विराजमान रहते हैं. इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है और 18 मई को शाम 5:08 मिनट पर वह कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. राहु के इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की वजह से जहां कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि राहु के राशि परिवर्तन की वजह से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Rahu Rashi Parivartan

18 मई से शुरू होगा अच्छा समय

मेष राशि: राहु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, आपके जीवन में खुशियां आएंगी. बिजनेस में भी लाभ के योग बन रहे हैं  सभी कार्यों में आपको सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: राहु के गोचर की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में आर्थिक लाभ होने वाला है, अब आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, राहु के राशि परिवर्तन से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

सिंह राशि: राहु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. आपका स्वास्थ्य भी काफी अनुकूल रहेगा. निवेश करने के लिए मौजूदा समय अधिक उत्तम है. कुल मिलाकर आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

धनु राशि: राहु का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, सभी कार्य समय से पूरा होंगे. आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतनी ही सफलता मिलने वाली है. ऐसे में मई के बाद से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा.

कुंभ राशि: राहु के गोचर के साथ ही इस राशि के जातक का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. जल्द ही, भागोदय होगा. आपको हर तरफ से अच्छी खबर मिलना शुरू हो जाएगी, आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.