हरियाणा हाउसिंग बोर्ड इन शहरों में बेचेगा फ्लैट- प्लॉट, फटाफट चेक करें ई- नीलामी का पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ | हाउसिंग बोर्ड हरियाणा (Housing Board Haryana) की ओर से एक बार फिर आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ई- नीलामी का शेड्यूल जारी किया गया है. इस बार ई- नीलामी नई संशोधित नीति के अनुसार होगी. ई- नीलामी के लिए 20, 24 और 26 मार्च, जबकि दूसरी बार 7, 15 और 23 अप्रैल की तारीख रखी गई है.

House Ghar Flat

बयाना राशि जमा करवाने की तारीख

हाउसिंग बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त तारीखों पर सुबह 10 बजे से ई- नीलामी की शुरुआत हो जाएगी. ई- नीलामी पोर्टल https://hbh.gov.in से शुरू की जाएगी. उन्होंने बताया कि बयाना राशि (ईएमडी) जमा करवाने की लास्ट डेट नीलामी की तारीख से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक रहेगी.

ऐसे होगा भुगतान

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संपत्ति की शेष 75 प्रतिशत धनराशि का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 100 दिन के भीतर (ब्याज मुक्त) या 3 साल की छमाही किस्तों द्वारा भुगतान (ब्याज सहित) करने का प्रावधान है. अतिरिक्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172- 3520001, 91061- 96864, 63549- 10157 पर संपर्क किया जा सकता है.

1.(A). आवासीय संपत्तियों की ई-नीलामी: 20.03.2025 और 07.04. 2025, स्थान-सेक्टर/ अन्य जानकारी.फतेहाबाद 4, 7, 28. रोहतक-37, 36-। व ।।, 35, 26, 28, 27, 34, रतिया- 6 व 7, सिरसा- 21, झज्जर- 7, हिसार- 24, सेक्टर- 1 तलवंडी राणा. 1 व 4 (EWS), टोहाना- 6 और 7 जगहों पर आवासीय संपत्तियों की ई- नीलामी की जा रही है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

(B). जनरल आवासीय संपत्तियां: सिरसा के 19 Type B में.

(C). व्यावसायिक संपत्तियां: बहादुरगढ़ के सेक्टर-7 (स्कूल की साइट)

2. (A). आवासीय संपत्तियां: 24.03.2025 और 15.04.2025, स्थान- सेक्टर/अन्य जानकारी, पलवल-6,11,14,18, 35, सोनीपत-17, 08, 19, 60,10, 63, रेवाड़ी-19, 6, 7, गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद-70

(B). जनरल आवासीय संपत्तियां: फरीदाबाद के सेक्टर- 3 में और सोनीपत के बड़ी में.

3. (A). आवासीय संपत्तियां: 26.03.2025 और 23.04.2025, स्थान- सेक्टर/ अन्य जानकारी, पंचकूला- अलीपुर-12, पिंजौर- कालका- 3- 4- 4A, यमुनानगर- 12, अंबाला कैंट- 42, करनाल- 45(New), 45(Old), 28 (Old), 36, घरौंडा- 9, कुरुक्षेत्र- 32, 31- 32, 9, 29, कैथल- 29, 33,  पानीपत- 39, नरवाना बसंत विहार, 19

(B). व्यावसायिक संपत्तियां: मतलौडा जिला पानीपत में (बनी हुई दुकानें), स्थलों की पूरी जानकारी और ई- नीलामी के नियम और शर्तें हाउसिंग बोर्ड हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.