आज सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों का शुरू होगा अब अच्छा टाइम

ज्योतिष | आज 14 मार्च को रंगो वाली होली पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है, आज के दिन ही ग्रहो के राजा के नाम से जाने जाने वाले सूर्य मीन राशि में संचरण करेंगे. जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है. शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा. जिससे कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Surya Dev

आज से शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग का बनना काफी अच्छा रहेगा, यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है. इस अवधि में आपके कार्य करने की शैली में निखार आएगा, साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. इनकम में वृद्धि के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान आपको कार्यों में सफलता मिलेगी. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र में आपको कई खास अवसर देखने को मिलने वाले हैं.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के जल्द ही अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे, यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलने वाला है. निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा, अगर आप नौकरी की तलाश में थे, तो यह भी अब जल्द ही पूरी हो जाएगी. इन्वेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य राजयोग काफी अच्छा रहने वाला है, यह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है. इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी, साथ ही आप कोई प्रॉपर्टी और वाहन भी खरीद सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक रूप से आपके लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.