हरियाणा में बरसात के साथ तेज हवाओं के आसार, 5 डिग्री गिरा पारा; पढ़ें आज की ताजा वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में होली के बाद भी मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. कई जिलों में बरसात के बाद अब ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी इसी प्रकार का मिला- जुला मौसम रह सकता है. बरसात के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक लुढ़क गया है.

weather barish 1

आज मौसम साफ रहने के आसार

भारत मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 27.36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. कल प्रदेश का न्यूनतम तापमान 16.79 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 32.19 डिग्री सेल्सियस रहा. बीते दो दिनों से हरियाणा में मौसम खराब बना हुआ है.

इस बदलाव के कारण राजस्थान से सटे हरियाणा के जिले सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और जींद में ओलावृष्टि हुई, जबकि 7 शहरों में बरसात दर्ज की गई. हिसार का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. अन्य जिलों में भी तापमान में कमी देखने को मिली.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में महिलाओं के लिए नई स्कीम, अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलेगा 3 लाख तक का लोन

तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग द्वारा 16 मार्च तक प्रदेश में बरसात की संभावना जताई गई थी, जिसके चलते फाग वाले दिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ. यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत और पलवल में बरसात दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts