बिजनेस डेस्क, Share Market News | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो एक बार फिर से अपने निवेशको को बोनस शेयर देने वाली है. हम Padam कॉटन यानर्स के बारे में बातचीत कर रहे हैं, इसी हफ्ते इस कंपनी के शेयर्स एक बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले है.
यह कंपनी दे रही बोनस शेयर
जानकारी देते हुए बताया गया कि 200 रूपये से कम की कीमत वाला यह स्टॉक दो बोनस शेयर देने वाले है. 2 महीने में दूसरी बार है, जब कंपनी की तरफ से अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर बांटे जाएंगे. तीन शेयर पर निवेशको को दो बोनस शेयर देने का बड़ा फैसला लिया गया है, इसके लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट 18 मार्च रखी गई है. इसका मतलब यह हुआ कि जो भी कोई इन्वेस्टर बोनस इश्यू का लाभ उठाना चाहता है, उन्हें कल शेयर खरीदने होंगे. इससे पहले कंपनी की तरफ से इसी साल जनवरी के महीने में बोनस स्टॉक के तौर पर भी ट्रेड किया गया था.
600 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न
इस कंपनी ने अपने निवेशको को बेहतरीन रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीनों की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमत ढाई सौ परसेंट से ज्यादा बढी है. 1 साल में इसने अपने पोजीशनल निवेशको 600 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52 वीक का हाई प्राइस 212 रुपए से ज्यादा है, वहीं लो प्राइस की बात की जाए तो वह 16 रूपये के आसपास है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
