फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो, बजट में हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2025- 26 के बजट में फरीदाबाद जिले को मेट्रो सहित कई बड़ी सौगात मिली है, जिससे लोगों में खुशी की लहर छा गई है. बता दें कि नौकरीपेशा या फिर किसी अन्य काम के सिलसिले में फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने वालों के लिए बजट में सीएम नायब सैनी ने बड़ी घोषणा की है.

Metro

इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो चलाने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट भाषण में घोषणा करते हुए कहा कि फरीदाबाद के बाटा चौक से गुरुग्राम के सेक्टर- 56 तक इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो संचालित की जाएगी. इस रूट को बनाने से पहले इसका अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद काम शुरू होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन करने वाले लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा. इससे दोनों शहरों के बीच सफर न केवल आसान होगा, बल्कि समय की बचत भी होगी.

सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी मजबूत

वर्तमान में फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन करने के लिए परिवहन व्यवस्था बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है. गुरुग्राम IT हब के रूप में विकसित हैं और वहां बड़ी- बड़ी नेशनल कंपनियां हैं, जिनमें नौकरी के लिए फरीदाबाद से रोजाना हजारों लोग गुरुग्राम जाते हैं. इनमें से कुछ लोग अपने निजी वाहन से जाते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग हरियाणा रोडवेज बसों में सफर करते हुए गुरुग्राम पहुंचते हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

बसों में सफर के दौरान लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है और साथ ही समय भी ज्यादा लगता है. इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरीदाबाद के बाटा चौक से गुरुग्राम के सेक्टर- 56 तक इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो संचालित करने का ऐलान किया है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तीव्र गति का एक और नया विकल्प मिलेगा, जिससे लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.