चंड़ीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा में गर्मी का असर महसूस होना शुरू हो गया है. धीरे- धीरे तापमान में इज़ाफा दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, रात के समय ठंडक बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा. इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है. इसके बाद, मौसम एक बार फिर से करवट लेता दिखाई देगा.
आज छाए रहेंगे बादल
विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को उत्तर- पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है. आज 18 मार्च को न्यूनतम तापमान 17.36 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 18.82 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.82 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के अनुसार, आज दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं.
इस सप्ताह 36 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
कल 19 मार्च को अधिकतम तापमान 34.82 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.82 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस दौरान बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है. 20 मार्च को अधिकतम तापमान 36.14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.52 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
