अगले महीने बैंकों में रहेगी 5 दिन की छुट्टियां, समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम

नई दिल्ली | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 अप्रैल 2025 को बैंकों में कामकाज न होने की घोषणा की है. इसका मतलब यह है कि इस दिन सभी बैंकों में कामकाज से जुड़ी गतिविधियां ठप रहेंगी. आरबीआई ने यह कदम कमर्शियल बैंकों की एनुअल इन्वेंटरी के चलते उठाया है. अप्रैल के महीने में और भी कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो उसे पहले ही कर लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Bank Image

कई दिन रहेंगे बैंक बंद

दरअसल, 1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का काम होता है, जिस कारण इस दिन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्हें इस दिन कोई लेन-देन करना है, तो वे किसी अन्य दिन का चुनाव करें. इसके अलावा, अप्रैल में और भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले नीचे दी गई छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

6 अप्रैल इस दिन रामनवमी का पर्व है. हिंदू धर्म के अनुसार इस पर्व को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस कारण बैंकों में कामकाज बंद रहेगा
10 अप्रैल इस दिन जैन धर्म के तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती होती है. इस लिए इस दिन बैंक में अवकाश रहेगा
14 अप्रैल इस दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है, जिस कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
18 अप्रैल इस दिन ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे है, जिस कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts