हरियाणा के उज्जवल चौधरी ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, अंडर 20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

चंडीगढ़ | हरियाणा के उज्जवल चौधरी (Ujjawal Chaudhary) ने गुरुवार को नवी मुंबई के उल्वे स्थित जियो इंस्टीट्यूट में आयोजित चौथे इंडियन ओपन थ्रोज़ कॉम्पिटिशन में नया नेशनल रिकॉर्ड बना डाला. इस अंडर- 20 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने पुरुषों के चक्का फेंक में 59.34 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बता दें कि उज्जवल चौधरी इस प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

Ujjawal Chaudhary

पहले ही प्रयास में बनाया रिकॉर्ड

उज्जवल चौधरी ने अपने पहले ही प्रयास में 59.34 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर नया रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले 2014 में सचिन दलाल ने 58.11 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. बता दें कि पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में ओलंपियन शिवपाल सिंह, रोहित यादव और साहिल सिलवाल समेत 6 खिलाड़ियों को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला. बाकी छह एथलीटों ने गुरुवार को क्वालीफिकेशन राउंड खेला, जिसमें कर्नाटक के शशांक पाटिल ने 72.48 मीटर थ्रो कर तीसरा स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

एशियाई चैंपियनशिप अब अगला लक्ष्य

जीत के बाद उज्जवल चौधरी ने बताया कि मैंने दक्षिण अफ्रीका में प्री- सीजन में तैयारियां शुरू की थीं और मुझे भरोसा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा. अब अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर मैं काफी खुश हूं. मेरा अगला लक्ष्य इस साल के अंत में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में जीत हासिल करना है. गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में उज्जवल के साथ हिमाचल प्रदेश के वैभव ने 53.48 मीटर और हरियाणा के ऋतिक ने 52.8 मीटर का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts