नई दिल्ली, Today Gold Rate | देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें पिछले 1 सप्ताह में 160 रुपए से ज्यादा बढ़ गई है. 22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए, तो इसकी कीमतों में भी 100 रूपये की वृद्धि दर्ज की गई है. आज मौजूदा समय में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 89,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
वैश्विक बाजार में सोने के भाव में कमजोरी और मुनाफा वसूली के चलते ऐसा हुआ है, आज हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले है.
देखिए देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमत
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो कीमते 82,450 रूपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 89,980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इन दिनों गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. मौजूदा समय में मुंबई- चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,300 के आसपास व्यापार कर रही है. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें भी 90,000 के करीब बनी हुई है. जयपुर- लखनऊ और चंडीगढ़ में कीमतों की बात की जाए, तो लगभग दिल्ली में जो गोल्ड की कीमतें है, यहां पर भी समान ही कीमतें बनी हुई है.
चांदी की कीमतों में आई 2000 की गिरावट
गोल्ड के साथ- साथ चांदी की कीमतों की बात की जाए तो इसका रुख भी सोने से उलट रहा, जहां सोने की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है, वहीं चांदी की कीमतों में एक सप्ताह में 2,000 रूपये की गिरावट दर्ज की गई है. मौजूदा समय में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 1,000 रुपए पर व्यापार कर रही है.
कुछ समय पहले चांदी की कीमतें 1,04,000 के आंकड़े को भी पार कर गई थी.अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो अभी आपको थोड़ा रुक जाना चाहिए. हो सकता है कि आने वाले समय में कीमतों में कमी देखने को मिल जाए. इन दिनों सोने की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. इस साल अब तक गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
