बिजनेस डेस्क, IPO News | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एक बार फिर से शेयर बाजार में रौनक लौट आई है. अगर इसी बीच आप किसी कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के आईपीओ के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अगले सप्ताह ओपन होने वाला है.
अगले सप्ताह ओपन होगा IPO
नई दिल्ली स्थित ई- लर्निंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर इनफॉनेटिव सॉल्यूशन का आईपीओ 28 मार्च को ओपन होने जा रहा है, इसका प्राइस बैंड 75 रुपए से 79 रूपये प्रति शेयर बताया जा रहा है. कंपनी का इश्यू 24.71 करोड रुपए के आसपास बताई जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इन्वेस्टर इस कंपनी के इश्यू में 4 अप्रैल तक पैसा लगा सकेंगे. 8 अप्रैल से बीएससी एमएससी पर शेयरों का कारोबार भी शुरू हो जाएगा.
इस प्रकार किया गया शेयर का डिस्ट्रीब्यूशन
आईपीओ में 31. 28 लाख शेयरों का पूरी तरह से नया इशू शामिल है, इसमें कोई भी ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट नहीं है. इसमें ऑफर साइज का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए 35% खुदरा निवेशकों के लिए और बाकी 15% शेयर गैर संस्थापक निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. इनफॉर्मेटिव सॉल्यूशन कॉरपोरेट और शिक्षा के क्षेत्र के लिए ई- लर्निंग सामग्री और सेवाओं का विकास और डिजाइन करता है. इसमें क्लाउड आधारित लर्निंग, मैनेजमेंट सिस्टम एमएस और अन्य संबंधित उत्पाद शामिल है.
जरूरी नियम और शर्तें
अगर आप भी किसी कंपनी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार उसके बारे में डिटेल जानकारी अवश्य हासिल कर लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. इनफॉर्मेटिव का इरादा आईपीओ से जुटाए गई 7.35 करोड रुपए का इस्तेमाल नए उत्पाद पाठ्यक्रमों और सुविधाओं के विकास में उसे करना है. इसके अलावा, 5 करोड रुपए तक की पूंजी का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है.
