महेंद्रगढ़ | हरियाणा में महेंद्रगढ़ के बेगपुर गांव के रहने वाले आदित्य यादव ने यूपीएससी द्वारा आयोजित CDS परीक्षा में टॉप किया है. साथ ही, उन्होंने यूपीएससी सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की है. बता दें कि इनका परिवार काफी लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा हुआ है. पिता सतीश कुमार सेना से रिटायर्ड ऑफिसर हैं. वहीं, मां सुनीता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं. इनके दादा भी भारतीय सेना में काम कर चुके हैं.
परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय
आदित्य की इस उपलब्धि पर अब परिवार के साथ गांव में भी खुशी का माहौल है. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बता दें कि आदित्य ने अपनी स्कूली शिक्षा नारनौल से पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है. आदित्य अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, माता- पिता और कठिन अनुशासन को देते हैं. वह कहते हैं कि यदि कड़ी मेहनत और संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाए, तो कोई भी रुकावट सफलता को नहीं रोक सकती.
सेना का सपना हुआ साकार
आदित्य ने यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल की थी. वह कहते हैं कि उनका शुरू से ही सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना था और आज वह पूरा हो गया है. आदित्य युवाओं को संदेश देते हुए कहते हैं कि अनुशासन और मेहनत से ही बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.
आदित्य की सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. आदित्य ने यूपीएससी सीडीएस 2024 परीक्षा में टॉप करके प्रदेश का नाम चमका दिया है.
सबतै आग्गै सै म्हारे हरियाणा के होनहार युवा।
प्रदेश के नारनौल मंडी अटेली क्षेत्र के गांव बेगपुर के लाल, आदित्य यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सीडीएस (CDS) 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आपको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल… pic.twitter.com/UPEsURYTEe
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) March 27, 2025
