हरियाणा सरकारी स्कूलों में लगे सरप्लस टीजीटी की हुई छुट्टी, करीबन 90 फीसदी शिक्षक प्रभावित

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) को मंगलवार कों बड़ा झटका दिया गया है. प्राथमिक शिक्षा विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत तैनात सरप्लस टीजीटी की तुरंत प्रभाव से छुट्टी की जाएगी. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है.

TEACHER

क्या है सरप्लस?

आइए सबसे पहले जानते हैं कि सर प्लस क्या है. सरप्लस का अर्थ यह है कि एचकेआरएन के माध्यम से तैनात शिक्षक के पद पर रेगुलर भर्ती हो गई या जिस विषय के लिए एचकेआरएन से शिक्षक की तैनाती हुई, अब जरूरत नहीं है. एचकेआरएन के तहत, 5948 टीजीटी व 1162 पीजीटी को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया गया था.

करीबन 90 फीसदी शिक्षक प्रभावित

सिरसा में तैनात संस्कृत के टीजीटी सरवन सोनी ने बताया कि यह आदेश टीजीटी के साथ धोखा है. रोहतक में तैनात टीजीटी नीतू और करनाल में तैनात खुसविंदर ने इसे सबको सड़क पर लेकर आने वाला निर्णय बताया है. उनका कहना है कि इसका प्रभाव प्रदेश में तैनात करीबन 90% शिक्षकों पर होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने टीजीटी सामाजिक अध्ययन के पदों को टीजीटी अंग्रेजी में चेंज दिया था. इससे एचकेआरएन के तहत तैनात काफी शिक्षकों पर प्रभाव पड़ा था. इसी प्रकार टीजीटी गणित और टीजीटी विज्ञान के पदों को भी क्रमशः एक-दूसरे विषय में बदल दिया था.

HKRN के जरिये होनी 3657 पदों पर भर्ती

अध्यापकों ने सीएम से मुलाक़ात कर सेवाएं जारी रखने की अपील की थी. अब भी 3657 पदों पर एचकेआरएन के माध्यम से नई भर्ती होनी है. यदि विभाग चाहे तो शिक्षकों को वहां समायोजित कर सकता है. आरोही मॉडल व 36 कस्तूरबा गांधी बाल वाटिका में भी पद रिक्त पड़े हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.