केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सरकार ने खोले खजाने, सैलरी- पेंशन को लेकर दे दी खुशखबरी

नई दिल्ली | अगर आप केंद्रीय कर्मचारी (Central Govt Employee) हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर 8वें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है. इनकी बेसिक सैलरी और बाकी भत्तों में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर संसद में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.

Money Rupay Salary

वित्त मंत्री ने दिया यह बयान

वित्त मंत्री ने विनियोग (संख्या 3) विधेयक 2025 और वित्त विधेयक 2025 पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनवरी 2025 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन और लाभों को संशोधित करने के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की स्थापना को इजाजत दी गई थी. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए सभी केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगी 1 जनवरी 2016 के बाद रिटायरमेंट कर्मचारियों के समान पेंशन का लाभ पा रहे हैं.

पेंशनभोगियों के बीच गैप किया जाएगा दूर

वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के कारण पेंशनभोगियों के बीच कुछ फर्क होना नॉर्मल है. इसे ठीक करने के लिए कुछ बदलाव और जांच की जा रही है. इन नए नियमों से सिविल पेंशनभोगियों की मौजूदा पेंशन में कोई बदलाव नहीं होगा. इसके अलावा, इनका रक्षा पेंशनभोगियों पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके लिए अलग नियम हैं. यह कोई नया पेंशन नियम नहीं है, बल्कि पुराने नियमों से ही जुड़ा है. ये नियम 1 जून 1972 से लागू हैं, जब सीसीएस (पेंशन) नियम पहली बार लागू किए गए थे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

महंगाई भत्ते में इजाफा

बीते शुक्रवार को केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत मौजूदा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2% इजाफे को हरी झंडी दे दी थी. सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA उनके मूल वेतन के मौजूदा 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा. इन कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी के महीनों के लिए बढ़ी हुई DA की राशि मार्च महीने के वेतन के साथ बकाया के रूप में दे दी जाएगी. बताते चलें कि सरकार द्वारा हर 6 महीने में DA में बढ़ोतरी की जाती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts