केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जबरदस्त खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी के बाद अब मिलेगा मोटा पैसा

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष की शुरुआत से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का तोहफा दिया है. अब DA बढ़कर 55% हो गया है. इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी DA को 50% से बढ़ाकर 53% किया गया था. इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी. यह वृद्धि 1 जनवरी 2025 से लागू होगी.

Rupees Money Paisa

मिलेगा 3 महीने का एरियर

पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को इस वृद्धि के तहत बीते महीनों का एरियर भी मिलेगा. अब कई लोगों के मन में यह सवाल है कि यह एरियर कब मिलेगा. सरकार के अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अप्रैल के वेतन के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने का एरियर भी प्रदान किया जाएगा. गौरतलब है कि सरकार द्वारा साल में 2 बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी को और दूसरी 1 जुलाई को प्रभावी मानी जाती है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

सैलरी और पेंशन में इतनी होगी बढ़ोतरी

उदाहरण के तौर पर यदि किसी सरकारी कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए महीना है, तो उसके वेतन में हर महीने 360 रुपए की बढ़ोतरी होगी. ऐसे में जनवरी, फरवरी और मार्च के एरियर के रूप में उस कर्मचारी को कुल 1,080 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे. अगर किसी की बेसिक पेंशन 9,000 रुपए है, तो उसमें 180 रुपए प्रति महीने की बढ़ोतरी हुई है. इस प्रकार से तीन महीने का एरियर 540 रुपए अप्रैल महीने की पेंशन के साथ दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts