मीन राशि में होगा चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण, इन 3 राशियों को मिलेगा आकस्मिक धन का लाभ

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते है. ग्रहों के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में काफी खास माना जाता है. इसका प्रभाव देश दुनिया के साथ- साथ मानव जीवन पर भी दिखाई देता है, बता दे कि मीन राशि में बुध, शुक्र, शनि और राहु मिलकर चतुर ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं.

Rashi Parivartan

यह योग 14 अप्रैल को बनने जा रहा है, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के साथ- साथ करियर में भी बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी

कन्या राशि: चार ग्रहों की युति इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी रहेगी, यह युति आपकी राशि से सातवें भाव पर बनने जा रही है. यह समय शादीशुदा लोगों के लिए काफी अच्छा है, आप पार्टनरशिप में बिजनेस करने से आपको लाभ मिलेगा. आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा, अविवाहित लोगों को भी विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए चार ग्रहों की युति काफी अच्छी साबित होगी. यह युति आपके भाग्य स्थान पर बनने जा रही है. ऐसे में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा. अगर आप नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे है, तो उसमें भी आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. यात्रा से लाभ मिलेगा, धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा.

वृषभ राशि: चतुग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. यह योग आपके इनकम और भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है, भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.