नई दिल्ली | दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा IPL मैचों को लेकर बड़ा फैसला किया गया. दरअसल, राजधानी में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों की सुविधा को देखते हुए डीएमआरसी द्वारा सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन की समय सीमा बढ़ाए जाने की घोषणा की है. अब सामान्य से एक या दो घंटे ज्यादा तक मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी. इसके अलावा, 76 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन ट्रिप चलाई जाएंगी.
स्टेडियम से लौटने वालों को मिलेगी राहत
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आगामी आईपीएल T20 मैचों को देखते हुए डीएमआरसी द्वारा फैसला लिया गया है कि मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन की समय सीमा को बढ़ाया जाएगा. ज्यादा भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए 76 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन ट्रिप चलाई जाएंगी. यह फैसला इसीलिए लिया गया है, ताकि मैच देखने के बाद दर्शक वापसी के समय आसानी से मेट्रो सुविधा का लाभ उठाकर घर पहुंच सके. जिस दिन आईपीएल का मैच होगा, उस दिन आखिरी मेट्रो सामान्य समय से 1 से 2 घंटे ज्यादा चलेंगी.
To facilitate the spectators during the T-20 matches of Indian Premier League scheduled to be played on 13th, 16th, 27th & 29thApril and 11th May 2025 at Arun Jaitley Stadium, Feroz Shah KotlaGround, New Delhi, the Delhi Metro has made changes in its last train timings on all… pic.twitter.com/Yq7xvxC1Nt
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 11, 2025
इन तारीखों पर रहेगा विशेष प्रबंध
डीएमआरसी द्वारा जानकारी दी गई कि 13, 16, 27, 29 अप्रैल और 11 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान 2 घंटे ज्यादा मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी. हालांकि, जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन मेट्रो सेवा के समय में कोई बदलाव नहीं होगा. कॉरपोरेशन द्वारा बताया गया कि मैच के आधार पर जरूरत पड़ने पर आखिरी ट्रेन के समय को और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है.
